बाघिन को कॉलर पहनाने के 24 घंटे बाद ही कॉलर गिरा; लगातार चल रहे अभियान पर उठे सवाल
Seoni, 06 December 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व में बाघिन का कॉलर गिरा घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार चल रहे कॉलरिंग अभियान के बीच बाघिन पीएन-224 को 24 घंटे पहले लगाया गया कॉलर झाड़ी में फंसकर गिर गया, जिसके बाद विभागीय सतर्कता और तकनीकी जांच की मांग उठने लगी है।
विभागीय लापरवाही के संकेत?
लगातार सात दिनों तक चलाए गए इस महत्वपूर्ण अभियान के बाद इतनी जल्दी पेंच की बाघिन का कॉलर गिर जाना विभागीय सतर्कता और तकनीकी तैयारी पर सवाल खड़े कर रहा है। कॉलर फेल होने को लेकर स्थानीय स्तर पर वन विभाग की लापरवाही पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।
कॉलर झाड़ी में फंसकर गिरा — पेंच प्रबंधन
पेंच उप संचालक रजनीश सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि-
“ पेंच की बाघिन का कॉलर संभवतः किसी झाड़ी में फंसने से गले से निकलकर गिर गया।
कॉलर रूखड़ बफर के जंगल में मिला है और पास ही बाघिन पीएन-224 को स्वस्थ अवस्था में विचरण करते देखा गया।”
वन विभाग के अनुसार बाघिन को राजस्थान भेजे जाने हेतु चयनित किया गया है
और आने वाले दिनों में दोबारा कॉलर पहनाने का प्रयास किया जाएगा।
बाघिन सुरक्षित, पर तकनीकी प्रश्न गंभीर
यद्यपि बाघिन पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन
-
अभियान की निरंतरता,
-
कॉलर फिटिंग की गुणवत्ता,
-
और निगरानी की प्रक्रिया
को लेकर कई विशेषज्ञों एवं स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने चिंताएँ व्यक्त की हैं।
इतनी महत्वपूर्ण प्रक्रिया का 24 घंटे में विफल हो जाना वन विभाग की तैयारियों पर बड़ा प्रश्नचिह्न छोड़ता है।

