अंडर-15 इंटर डिवीजनल एम.एम. जगदले ट्रॉफी में सिवनी के फ़ैज़ कबीर और रुशिल खेड़ीकर का चयन
क्रिकेट प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
Seoni, 06 December 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। लगातार मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर फ़ैज़ कबीर और रुशिल (रुशिल) खेड़ीकर का चयन अंडर-15 इंटर डिवीजनल एम.एम. जगदले ट्रॉफी के लिए जबलपुर संभागीय टीम में किया गया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव शाहिद नज़ीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने चयन परीक्षाओं और अभ्यास सत्रों में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें प्रतिष्ठित टीम में शामिल किया गया है। उनकी प्रतिभा और समर्पण से जिला क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि वे इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे और सिवनी जिले का नाम रोशन करेंगे।
फ़ैज़ कबीर और रुशिल खेड़ीकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जबलपुर रवाना हो चुके हैं।
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार पप्पू खुराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दत्त दीक्षित, सचिव शाहिद नज़ीर, एडवोकेट पंकज शर्मा, सुरेंद्र राजपूत, जयराज सिंह सेंगर, जय श्रीवास्तव, राकेश जैन, प्रदीप नखाते, निरंजन बंटी सराठे, गोंची नागलकर, शुभम तिवारी, बंटी बिसेन सहित सभी क्रिकेट प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://narmadanchal.com/narmadapuram-division-team-announced-for-mm-jagdale-trophy-under-15/



