छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा हिरासत में

मुख्यमंत्री के पोस्टर को चूड़ी पहनाने की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

Chhindwara 31 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हाल ही में वे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्टर पर चूड़ी पहनाकर विरोध दर्ज कराया था। इस दौरान ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जैसे ही पूर्णिमा वर्मा अपनी गाड़ी से रवाना हुईं-

पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर एकता सोनी के नेतृत्व में की गई।

लगातार कर रही थीं विरोध

पूर्णिमा वर्मा बीते कई दिनों से अलग-अलग मुद्दों पर सक्रिय विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

कभी सड़क पर आंदोलन, तो कभी पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों से वे प्रशासन को चुनौती देती नजर आईं।


मुख्यमंत्री को चूड़ी पहनाने की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने उन पर कड़ी नजर रखना शुरू किया और अंततः उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!