WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

प्रधानमंत्री फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सिवनी यशो:- उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी श्री मोरिस नाथ द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में भारत सरकार, राज्य सरकार एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड भोपाल के सहयोग से खरीफ 2023 मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित की जा रही है।
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल में हुई नुकसानी के एवज में क्षतिपूर्ति भुगतान कर कृषकों की आर्थिक आय को स्थिर रखना है, जिसमें ऋणी व अऋणी कृषक द्वारा अपनी फसलों का बीमा बैंक/कॉमन सर्विस सेंटर/भारत सरकार के पोर्टल पर जाकर सीधे बीमा किया जा सकता है। योजना के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने के लिए जिले के प्रत्येक ग्राम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु विगत दिवस उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ द्वारा फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री जी.एस.बावने,सहायक संचालक श्री प्रफुल्ल घोडेसवार, सहायक संचालक श्री राजेश मेश्राम, सहायक संचालक श्री पवन कुमार कौरव, उपसंचालक कृषि कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि राकेश पटले, विकासखंड स्तर के प्रतिनिधीयों सहित उपस्थित थे।
बीमा रथ के माध्यम से विकासखंड व ग्रामवार बीमा योग्य किसान, बीमा करने की अंतिम तिथि तथा फसल क्षतिपूर्ति प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कृषकों को दी जाएगी। उपसंचालक कृषि ने कृषकों से अपील कर 31 जुलाई 2023 से पूर्व अपने संबंधित बैंकों में संपर्क कर अपनी कृषि भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज व आधार को अद्यतन कर उक्त जानकारी बैंक में जमा कर अपना फसल बीमा करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कृषक एक ही बैंक में अपना प्रीमियम जमा करें योजना अंतर्गत प्रति हेक्टेयर बीमित राशि जिला स्तर पर निर्धारित स्वीकृत ऋणमान होगी जिसका 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि कृषकों द्वारा देय होगी। जैसे- धान सिंचित फसल हेतु प्रति हेक्टेयर प्रीमियम 820रू, धान असिंचित प्रति हेक्टेयर 612रू, मक्का फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 674रू तथा सोयाबीन फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 548रू निर्धारित किया गया है। शेष प्रीमियम राशि भारत सरकार द्वारा 50रू50 अनुपात में वहन की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!