अमरवाड़ा ब्लॉक में पीएमजीएसवाई सड़क घोटाला उजागर
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग, ठेकेदार और अफसरों पर कार्रवाई की मांग
Chhindwara 20 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ सामने आई हैं। ग्राम पलटवाड़ा से सिंगोड़ी मार्ग (पैकेज क्रमांक MP 07706) की गुणवत्ता पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
कहाँ-कहाँ मिली खामियाँ?
-
चेनेज 0–159 मीटर: बनी हुई सीसी रोड पूरी तरह टूट चुकी है।
-
चेनेज 7250–11500 मीटर: सड़क किनारे शोल्डर की स्थिति बेहद खराब।
-
चेनेज 650–8575 मीटर: बीटी सर्फेस का सील कोट घटिया पाया गया।
-
चेनेज 13900 मीटर: रू-30 ग्रेड की वायरिंग कोड की गुणवत्ता खराब है।
-
सड़क सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया।
ग्रामीणों की परेशानी
-
सड़क बंद होने से किसानों को यूरिया खाद परिवहन में दिक्कत।
-
मक्का और अन्य फसलों की खेती प्रभावित।
-
ग्रामीणों को आवागमन में संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सहायक प्रबंधक, उपयंत्री और महाप्रबंधक कविता पटवा को मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया। यहाँ तक कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़े :- “सड़क घोटाले में ईमानदार अफसर का ट्रांसफर, भ्रष्टाचारियों का प्रमोशन – सिवनी में सिस्टम नंगा”
समय सीमा और पत्राचार
सूत्रों के अनुसार, मुख्य महाप्रबंधक जबलपुर ने 28 दिसंबर 2024 को पत्र क्रमांक 2157 जारी कर 31 जनवरी 2025 तक कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा दी थी। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए।
इसके बावजूद:
-
प्रोटेक्शन वॉल अधूरी और दरारयुक्त है।
-
सील कोट की लेयर निकल चुकी है।
-
पुल-पुलिया, किलोमीटर स्टोन और जंगल सफाई का काम अधूरा।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि:
-
ठेकेदार वीरेंद्र सिंह राजपूत,
-
महाप्रबंधक कविता पटवा,
-
और सहायक प्रबंधक
पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़े :- रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता, केजरीवाल इतने झूठे कि भोपाल में भी एफआईआर है – मोहन यादव
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भोपाल मुख्यालय के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।



