आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्ती, आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
Chhindwara January 15, 2026
छिंदवाड़ा यशो:-कोतवाली थाना अंतर्गत लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले आदतन युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए
आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक नारायण बघेल ने बताया कि
आदतन अपराधी अभिषेक गुप्ता निवासी कुकड़ा जगत एवं
महेश उर्फ पप्पू चंद्रवंशी निवासी सोनपुर मल्टी द्वारा
लोगों को डराकर उनसे अवैध वसूली करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों की पुष्टि के बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक रूप से जुलूस के माध्यम से क्षेत्र में घुमाया,
ताकि आमजन में कानून का भय एवं अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया जा सके।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध
पूर्व से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए
उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


