छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसिवनी

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गणपति बप्पा विसर्जन का दिन भर जारी रहा क्रम

 

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गणपति बप्पा विसर्जन का दिन भर जारी रहा क्रम - Seoni News
सिवनी यशो:-गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणेश विसर्जन के साथ समापन हुआ। शहर के अनेक स्थानों में स्थापित आकर्षक प्रतिमाओं का विजर्सन बैनगंगा नदी, दलसागर तालाब, मठ तालाब एवं बंजारी जलाशय सहित अन्य जलाशयों में िकिया गया इसके साथ ही गणेश प्रतिमाएँ घरों घरों एवं अनेक संस्थाओं में भी स्थापित की गयी थी जिनकी दस दिनों तक पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना के पश्चात हवन एवं भोज प्रसाद के साथ विसर्जन किये जाने का क्रम जारी है अनेक परिवारों ने प्रतिमाओंका विसर्जन घर में बड़े जलपात्र में कर पूज्य गणेश प्रतिमा की मिट्टी का उपयोग अपने होम गार्डन में किया ।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गणपति बप्पा विसर्जन का दिन भर जारी रहा क्रम - Seoni News
पूजन पंडालो से भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया । मंगलवार से गणेश स्थापना वाले स्थानों पर हवन करने का क्रम जारी हो गया था जो गुरूवार तक अलग अलग स्थानों पर चलते रहा । पिछले दस दिनों से गणेश जी की आराधना चल रही थी अनेक स्थानों पर भजन, देवी गीतों सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये ।
नगर के काली चौक में गणेश जी की आकर्षक 9 फुट की प्रतिमा स्थापित की गयी थी । सिवनी जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी गणेशोत्सव की धूम रही आज अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन किया गया । गणेश विसर्जन के लिये पूजन पंडालों से प्रतिमाओं को भव्य शोभा यात्रा के रूप में बाजे गाजे के साथ ले जाया गया और गणेश जी को नाचते हुये जलाशय तक ले जाने के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button