मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम का सिवनी आगमन, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

इंदिरा भवन में हुआ स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

राजेन्द्रपाल गौतम का सिवनी दौरा

Seoni 17 May 2026
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam का जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेन्द्रपाल गौतम ने कहा कि भारत लंबे समय तक गुलाम इसलिए रहा क्योंकि जाति व्यवस्था के कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। उन्हें शिक्षा और शस्त्र चलाने जैसे मूल अधिकार भी नहीं दिए गए।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम लड़कर देश को आजाद कराया और 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने देश में रेलवे, सड़क, सुरंग, बांध, बिजली, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाइयां, सिंचाई और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया।

गौतम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार और शिक्षा के अवसर कम कर रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराने वाली पार्टी रही है।

उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव और छुआछूत जैसी मानसिकता को समाप्त करने का समय आ गया है। लोकतंत्र को मजबूत करने और गरीब, मजदूर, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, मोहन सिंह चंदेल, देवी सिंह चौहान, घनश्याम सनोडिया, विष्णु करोसिया, राजिक अकील, यशपाल भलावी, प्रकाश सूर्यवंशी, नितिन डेहरिया, शुभम डेहरिया, विजय उइके, आदित्य मोंटू भूरा, संतकुमार डेहरिया, श्याम डेहरिया, शंकरलाल डेहरिया, अशोक नरवेती, किशोरी कुंजाम, तनवीर अहमद, विनोद नामदेव, अशोक सिरसाम, धनंजय सिंह, नंदू यादव, शिवदीप डेहरिया, सुजीत गोदरे, नितिन बघेले, यश यादव, ऋषभ ठाकुर, विकास सनोडिया और सतेन्द्र बघेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://www.dainiktribuneonline.com/news/rohtak/bjps-policies-have-put-small-industries-in-trouble-deependra/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!