Wed, 21 Oct 2026 | 11:49:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

मुनि दीक्षा के 12 वर्ष बाद छपारा पहुंचे मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 18, 2025 08:35 pm / Post views : 319

मुनि दीक्षा के 12 वर्ष बाद छपारा पहुंचे मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज
शेयर करें:

Seoni 18 December 2025

छपारा सिवनी यशो: - छपारा नगर के गौरव परम पूज्य मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज का मुनि दीक्षा उपरांत 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार 18 दिसंबर को प्रथम नगर आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर जैन समाज सहित समूचे नगर और क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

मुनिश्री के नगर आगमन को लेकर बीते कई दिनों से स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही थीं। दर्शन के अभिलाषी श्रद्धालु पलक-पांवड़े बिछाए प्रतीक्षा कर रहे थे। ज्ञात हो कि मुनिश्री 17 दिसंबर को कांहीवाड़ा होते हुए ग्राम सादकसिवनी पहुंचे थे, जहां से 18 दिसंबर की सुबह लगभग 12 बजे छपारा कलां पहुंचे और दोपहर लगभग एक बजे बड़े पुल मार्ग से नगर में प्रवेश किया।

[caption id="attachment_38908" align="alignnone" width="1080"]“मुनि दीक्षा उपरांत प्रथम नगर आगमन पर दर्शन के लिए उमड़ा छपारा का जनसमुदाय” मुनि दीक्षा के 12 वर्ष बाद छपारा पहुंचे मुनिश्री, भव्य स्वागत[/caption]

नगर प्रवेश के दौरान बस स्टैंड परिसर में मुनिश्री का भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को धर्मोपदेश दिया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर वार्ड स्थित जैन मंदिर पहुंची।

[caption id="attachment_38910" align="alignnone" width="2560"]“मुनि दीक्षा उपरांत प्रथम नगर आगमन पर दर्शन के लिए उमड़ा छपारा का जनसमुदाय” मुनि दीक्षा के 12 वर्ष बाद छपारा पहुंचे मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज, भव्य स्वागत[/caption]

मार्ग में झंडा चौक स्थित राम मंदिर में मुनिश्री द्वारा वंदना भी की गई,

जिससे नगर में धार्मिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज के साथ

मुनिश्री 108 निर्मध्य सागर महाराज के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के मार्गों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और

पूरा छपारा नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर नजर आया।

यह प्रथम नगर आगमन जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और

अविस्मरणीय बन गया।

https://digjainwiki.org/wiki/niryapak-muni-shri-108-veer-sagarji-maharaj-1973/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष