Wed, 25 Nov 2026 | 12:09:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

सिवनीः डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने दिया हिंदू ओजस्विनी संकल्प का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 23, 2025 12:10 am / Post views : 422

सिवनीः डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने दिया हिंदू ओजस्विनी संकल्प का संदेश
शेयर करें:
Seoni 22 November 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बारापत्थर स्थित राशि लॉन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू हेल्पलाइन एवं अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की सुरक्षा, समृद्धि, स्वास्थ्य और संगठन को लेकर कई बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “समृद्ध हिंदू, सुरक्षित हिंदू, सम्मानित हिंदू और स्वस्थ हिंदू” समाज निर्माण का एक सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए।
[caption id="attachment_37812" align="alignright" width="300"]मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बारापत्थर स्थित राशि लॉन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू हेल्पलाइन एवं अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की सुरक्षा, समृद्धि, स्वास्थ्य और संगठन को लेकर कई बिंदुओं पर जोर दिया। सिवनीः डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने दिया हिंदू ओजस्विनी संकल्प का संदेश[/caption]
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. तोगड़िया ने अपने वक्तव्य में सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों, धार्मिक जीवनशैली और सामुदायिक सहयोग को मजबूती देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजापाठ, मंत्रजाप, गौ-सेवा और माता-पिता के सम्मान जैसे संस्कार व्यक्ति और परिवार को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं।

संगठन, सेवा और सामाजिक सहयोग पर जोर

उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन 24 घंटे सहायता, मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श, अनाज वितरण, महिला सुरक्षा, कानूनी सलाह और रोजगार मार्गदर्शन जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
डॉ. तोगड़िया ने सुझाव दिया कि प्रत्येक गाँव, नगर और मोहल्ले में साप्ताहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाए। उनके अनुसार ऐसे केंद्र स्थानीय परिवारों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, सहयोग और संस्कारों के केंद्र बन सकते हैं।

सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक सद्भाव की अपील

उन्होंने कहा कि -
समाज को संगठित होने के साथ-साथ परिवार और
पड़ोस के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को भी बढ़ाना चाहिए।
रोजगार,
शिक्षा,
स्वास्थ्य
और सेवा जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहायता मजबूत समाज की नींव है।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं से सामाजिक सद्भाव,
सेवा कार्यों और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
आयोजन में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सामाजिक समरसता और सहयोग की दिशा में संयुक्त पहल का समर्थन किया।
> कार्यक्रम में आधिकारिक वेबसाइट,
सोशल मीडिया लिंक और
हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जुड़ने की जानकारी भी साझा की गई।