अंगदान कर कई ज़िंदगियों को नई सांसें दे गए सतेंद्र यादव, गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई अंतिम विदाई
सरकार की पहल: गार्ड ऑफ ऑनर (guard of Honour) से सम्मान
Seoni 08 August 2025
सिवनी यशो:- “इंसान अपने कर्मों से अमर होता है” – इस कथन को ग्राम बिछुआ, अतरिया पंचायत निवासी सतेंद्र यादव ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में चरितार्थ कर दिया।
एक सड़क दुर्घटना में जबलपुर में उनके असामयिक निधन के बाद, उनके परिजनों ने दिल, किडनी और लिवर अंगदान कर कई ज़िंदगियों को नया जीवन दिया।
मानवता की मिसाल: अंगदान
सतेंद्र यादव के इस महान निर्णय ने उन्हें न केवल अपने गाँव, जिले और प्रदेश में बल्कि पूरे समाज में मानवता का प्रतीक बना दिया है।
उनके इस त्याग को सम्मानित करने के लिए प्रदेश शासन के निर्णय अनुसार, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
यह भी पढ़े :-दूसरों का उपकार करने वालों का नाम अमर हो जाता है : मुनि श्री भावसागर जी महाराज
अंतिम यात्रा में सम्मान और श्रद्धांजलि
उनका पार्थिव शरीर जब घंसौर पहुँचा तो वहाँ एसडीएम बिसन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सभी ने नम आंखों और गर्व से भरे दिलों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
सरकार की पहल: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान
मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में अंगदान करने वाले नागरिकों को राजकीय सम्मान देने का निर्णय लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता और प्रेरणा बढ़े।
सतेंद्र यादव अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक मिशाल हैं – जो दूसरों को जीवन देने के लिए खुद अमर हो गए।



