हरियाली महोत्सव में सावन गीत, भजन-कीर्तन और राधा-कृष्ण नृत्य से सजी शाम
श्री प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड में हुआ भव्य आयोजन
- Seoni 04 August 2025
सिवनी यशो: – 31 जुलाई, गुरुवार को श्री प्राचीन सूर्य मंदिर, टैगोर वार्ड में हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न समाजों और महिला मंडलों की बहनों ने मिलकर भजन-कीर्तन, राधा-कृष्ण के सुंदर नृत्य, सावन के झूले और मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।

विभिन्न समाजों और महिला मंडलों की सहभागिता
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गोमती ठाकुर, सीता डहरिया, कलचुरी समाज, सोनी समाज, यादव समाज, वैश्य समाज, चौरसिया समाज, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, डहेरिया समाज, साहू समाज, पटवा समाज, बंजारा समाज, कायस्थ समाज, सिंधी समाज, पंजाबी समाज, राम मंदिर महिला मंडल, जगदीश मंदिर महिला मंडल, कृष्ण मंदिर महिला मंडल, सिंह वाहिनी मंदिर महिला मंडल, बाल स्वरूप पंचमुखी हनुमान मंदिर महिला मंडल, शिव शक्ति महिला मंडल, मां शारदा मंदिर महिला मंडल, माता राज राजेश्वरी मंदिर महिला मंडल, नेहरू रोड देसाई मातामाता मंदिर महिला मंडल, गिरजा कुंड हनुमान मंदिर महिला मंडल, राजपूत ठाकुर समाज महिला मंडल, पवार समाज महिला मंडल, राजस्थानी महिला मंडल, छत्तीसगढ़ महिला मंडल, सृजन बहुउद्देशीय संस्था, बंडोल से बंजारी माता मंदिर महिला मंडल, संस्कृति ग्रुप आनंदम, नैना बरकड़े और अन्य समाज की बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

मंच संचालन और विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का मंच संचालन रंजना चौहान ने किया, जिन्होंने सभी बहनों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जिसमें राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी और सजावट का श्रेय कायाकल्प ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती रुचि चौरसिया को दिया गया, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
यह भी पढ़ें –हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व
धन्यवाद और शुभकामनाएं
अंत में सूर्य मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती आराधना चौरसिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



