मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

ए.एन.एम. भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु 13 से 23 जून के बीच दें उपस्थिति

 Seoni 13 June 2025

सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में चल रही याचिका क्रमांक 5747/2023 Tabassum Quraishi and Others vs The State of Madhya Pradesh and Others एवं संबंधित अन्य याचिकाओं में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को पारित आदेश के परिपालन में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

इस संबंध में वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा समूह-5 के अंतर्गत आयोजित ए.एन.एम. (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण एवं मेरिट सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 13 जून से 23 जून 2025 के बीच, कार्यालयीन समय में संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में समस्त मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

यह दस्तावेज परीक्षण आगामी नियुक्ति प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है, अतः समय-सीमा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!