स्कूल की क्लास से शुरू हुआ स्वरोजगार, शिवपुरी के छात्रों ने सीखा मशरूम उत्पादन
नई शिक्षा नीति के तहत 62 छात्र-छात्राओं को मिला व्यवहारिक और रोजगारोन्मुखी कृषि प्रशिक्षण
Chhindwara 30 January 2026 छिंदवाड़ा यशो:- शिवपुरी स्कूल के छात्रों द्वारा मशरूम उत्पादन का अभिनव प्रयोग नई शिक्षा नीति के अंतर्गत किया जा रहा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में कृषि विषय के विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा के तहत मशरूम उत्पादन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
आत्मनिर्भरता और रोजगार से जोड़ने की पहल
मशरूम उत्पादन अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा भविष्य में स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। “भविष्य की नींव है रोजगार” की भावना को साकार करते हुए छात्रों को आधुनिक और लाभकारी कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

शिवपुरी स्कूल के छात्रों द्वारा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
व्यवसायिक शिक्षक ओमनारायण डेहरिया (कृषि विषय) द्वारा विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया –
जैसे कच्चे माल की तैयारी,
स्पॉनिंग, देखभाल, उत्पादन और विपणन की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।
प्राचार्य के मार्गदर्शन में संचालित गतिविधि
यह संपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित की जा रही है।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रकार की व्यवसायिक शिक्षा से विद्यार्थी न केवल रोजगार योग्य बनेंगे,
बल्कि भविष्य में स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज और देश के आर्थिक विकास में योगदान देंगे।



