वीबी-जी रामजी योजना गांवों के समग्र विकास के संकल्प को साकार करेगी -करण सिंह वर्मा
भाजपा सत्ता नहीं, राष्ट्र सेवा और विचारों का सशक्त अभियान, प्रधानमंत्री मोदी खादी व स्वदेशी को बढ़ावा देकर गांधी जी के सपनों को कर रहे साकार
Seoni 13 January 2026
• वीबी-जी रामजी योजना गांवों के समग्र विकास की ऐतिहासिक पहल
• कांग्रेस ने गांधी जी के स्वदेशी विचार को कभी नहीं अपनाया
• भाजपा सत्ता नहीं, राष्ट्र सेवा और विचारों का सशक्त अभियान
सिवनी यशो:– भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्रीकरण सिंह वर्मा ने वीबी-जी रामजी के संबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि
वीबी-जी रामजी योजना गांवों के समग्र विकास के संकल्प को साकार करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और विचारों का सशक्त अभियान है।

“कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के स्वदेशी अपनाओ के विचार को कभी सम्मान नहीं दिया।
आजादी के बाद स्वदेशी को कभी बढ़ावा नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
स्वदेशी को बढ़ावा देकर गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं।”
गांवों का विकास ही भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव
प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने वीबी-जी रामजी योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि
भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों का सशक्तिकरण ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मूल आधार है।
वीबी-जी रामजी योजना मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक दिलाने, पंचायतों को जवाबदेह बनाने तथा
गांवों में पारदर्शी एवं सुशासित विकास व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में महात्मा गांधी नरेगा जैसी योजनाओं में
बिचौलियों और भ्रष्टाचार के कारण श्रमिकों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल पाता था।
लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तकनीक आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली लागू होने से
मजदूरों को सीधे उनके खाते में भुगतान सुनिश्चित हुआ है, जिससे गांवों में विश्वास और सम्मान की भावना मजबूत हुई है।

भारतीय जनता पार्टी नामों की राजनीति नहीं, बल्कि काम, परिणाम और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है।
कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए योजना में महात्मा गांधी जी का नाम जोड़ा
प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई योजना का नाम पहले नरेगा था।
इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने वोट की राजनीति करने योजना में महात्मा गांधी जी का नाम जोड़ा।
पहले 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि पहले अधिकांश फैसले केंद्र सरकार के स्तर पर होते थे,
अब राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाकर जवाबदेही बढ़ाई गई है।
अब 50 प्रतिशत कार्यों का फैसला ग्राम पंचायतों में ही होगा।
पहले पक्के निर्माण का प्रावधान नहीं था, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना बनी रहती थी,
अब गांवों में पक्के निर्माण के साथ नाली, सड़क एवं स्व-सहायता समूहों के लिए शेड का निर्माण किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खादी और स्वदेशी को जन-आंदोलन बनाकर बढ़ावा देने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जी के स्वच्छता स्वप्न को जन-आंदोलन बनाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के स्वप्न को जन-आंदोलन में बदलकर साकार किया।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी गई है।
उन्होंने कहा कि 20–30 वर्ष पहले देश की स्थिति ऐसी थी कि युवा भविष्य संवारने के लिए विदेश जाना चाहता था,
लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए देश में ही रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
आज देश का युवा भारत में ही अपना भविष्य सुरक्षित देख रहा है।
देश के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों का होना अत्यंत आवश्यक है।
पत्रकारवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित पत्रकारों के प्रश्नों का समाधानकारक उत्तर दिया
और जिले के विकास की गति को तेज करने की बात कही।
कई प्रश्नों पर अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की बात भी कही।
आयोजित पत्रकारवार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।
इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डहेरिया,
सिवनी जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी,
बरघाट नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू,
छपारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल,
पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी,
भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया,
गजानंद पंचेश्वर,
व्हीजी जीरामजी के जिला संयोजक राकेश बैस,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल,
सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी
सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2204771®=3&lang=2



