सिवनी में देशभक्ति की मिसाल बनेगी 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा
नगर भाजपा ने की तैयारियाँ पूरी
Seoni 07 August 2025
सिवनी यशो:- “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत नगर सिवनी में आगामी 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित की जा रही है।
तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु नगर भाजपा उत्तर और दक्षिण मंडल की संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित की गई। इस बैठक में रैली की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई।
यह भी पढ़े :- हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने बनाई टोलियाँ, जिला से मंडल स्तर तक कार्ययोजना तैयार
यात्रा का मार्ग और समय
भव्य तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे कन्या महाविद्यालय, सिवनी से आरंभ होकर पूरे नगर में देशभक्ति का संदेश लेकर भ्रमण करेगी।
नेताओं की अपील और संदेश
-
संतोष अग्रवाल, जिला प्रभारी (हर घर तिरंगा अभियान) ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने स्वयं के व्यय पर तिरंगा क्रय कर अपने घरों में बच्चों के हाथों से फहराएं, ताकि यह अभियान एक जन-जन का आंदोलन बन सके।
-
गजानंद पंचेश्वर, भाजपा जिला महामंत्री ने रैली की रूपरेखा प्रस्तुत की।
-
बैठक की प्रस्तावना अभिषेक दुबे, नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष ने रखी और संचालन पार्षद राजू यादव द्वारा किया गया। नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ने आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट उपस्थिति
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:
-
ज्ञानचंद सनोडिया (नगर पालिका अध्यक्ष)
-
आनंद शर्मा, लालू राय, ओम दुबे, परसराम सनोडिया, निर्मला ठाकुर, उर्मिला उइके सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।



