छिंदवाड़ा

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन नेे 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

Chhindwara 18 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र.जिला शाखा छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष मीर जाहिद अली एवं उपाध्यक्ष के.एस.सेंगर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के साथ अभियंता संघ जिला शाखा छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष टी.सी.तुरकर ,म.प्र.विद्युत मंडल पेंशनर्स समाज के संयुक्त रूप से पेंशनरों की लंबित मांगों का 6 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। इसमें मुख्यत: मांगें म.प्र. ,छत्तीसगढ़ के पुर्नगठन की धारा 49(6) को विलोपित करने हेतु मांग की गयी तथा आपसी सहमति को समाप्त करने के लिये नियम पारित किया जाये।

इसी प्रकार 65 वर्ष की आयु में 5 प्रतिशत 70 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु में 15 प्रतिशत और 80 वर्ष की आयु 20 प्रतिशत मंहगाई राहत बढ़ाई जाये। केन्द्र सरकार के पेंशनरों जिस दिनांक से मंहगाई राहत दी जाती है उसी दिनांक से म.प्र. के पेंशनरों को भी मंहगाई राहत दी जावें।

स्वास्थ आयुष्मान योजना का लाभ 62 वर्ष की आयु से दिया जाये पेंशन एवं ब्याज की राशि आयकर मुक्त रखा जावें ,वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की तरह किराये में छूट दी जावें। यदि उक्त मांगें स्वीकृत नहीं की जाती तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने में अभियंता संघ, विद्युत मंडल के पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!