सिवनी के आशीष कुमार सोनी को भोपाल समिट में सम्मान, जिले में सैकड़ों घरों तक पहुंचाई सौर ऊर्जा
100 से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन से जिले के बिजली बिलों में 90% तक कमी, अब मेगावाट प्लांट लगाने की तैयारी
Seoni 04 September 2025
सिवनी यशो:- जिले के युवा उद्यमी आशीष कुमार सोनी, संचालक आरुष एंटरप्राइजेज एंड सप्लायर सोलर, ने सिवनी में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई पहचान बनाई है। विगत वर्ष के दौरान उन्होंने जिले में 100 से अधिक सोलर रूफटॉप प्लांट सफलतापूर्वक इंस्टॉल किए हैं।
इनमें राजवाड़ा नरेश दिवाकर,पूर्व विधायक सुनील जैन, मनीष अग्रवाल, कीर्ति फोटोकॉपी शर्मा, हल्दीराम सुरेंद्र राजपूत,
वकील नारायण सहित कई जानी-मानी हस्तियों के घरों व प्रतिष्ठानों पर सौर संयंत्र लगाए गए।
शासन की ओर से उपभोक्ताओं को अधिकतम 78,000 तक की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि उनकी मासिक बिजली खर्च में 90% तक की कमी दर्ज की गई।
आशीष सोनी को ऊर्जा विभाग प्रमुख द्वारा भोपाल समिट 2025 में सम्मानित किया गया।
साथ ही, भारत सरकार द्वारा वे जिले के प्रशिक्षित सोलर वेंडर के रूप में भी मान्यता प्राप्त कर चुके हैं।
उनकी टीम में 25 से 30 युवा सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
आशीष ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाई है।
वे पहले कलेक्टर द्वारा संचालित निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग – युवा अकादमी का भी सफल संचालन कर चुके हैं।
वर्तमान में, उनके द्वारा जिले का सबसे बड़ा मेगावाट स्तर का सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है,
जिससे सिवनी को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान मिलेगी।



