सिवनी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक: लंबित शिकायतों पर सख्ती
अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
सिवनी समय सीमा बैठक – प्रशासन सख्त
Seoni 27 April 2026
सिवनी यशो:-: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
यह भी पढ़े :-कलेक्टर शीतला पटले ने की समय-सीमा बैठक: लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश
CM हेल्पलाइन प्रकरणों पर सख्ती
अपर कलेक्टर ने 50 एवं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। जिन मामलों में कार्रवाई संभव नहीं है, उनमें विधिवत परीक्षण कर फोर्स क्लोज प्रस्ताव समय पर भेजने के निर्देश दिए गए।
जन शिकायतों पर एक सप्ताह की डेडलाइन
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों एवं जनसुनवाई के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन अपेक्षाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनगणना 2027: स्व-गणना पर जोर
जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्वयं स्व-गणना कर उदाहरण प्रस्तुत करने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़े :- जर्जर भवनों में संचालित स्कूल , बरसात में बड़ी दुर्घटना की आशंका, सतर्कता आवश्यक
जर्जर भवनों पर कार्रवाई
विभागों को जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों की अद्यतन जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने तथा उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।
गेहूं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा
उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा गया कि किसानों को सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज विक्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसडीएम को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई
नरवाई जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसे पर्यावरण के लिए हानिकारक और दंडनीय अपराध बताते हुए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
(यह समाचार प्रशासनिक बैठक की आधिकारिक जानकारी पर आधारित है)
http://morena.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260424N230&fontname=Mangal&LocID=2&pubdate=04/24/2026





