Seoni 01 December 2025
सिवनी यशो:- जिले में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस किसान आंदोलन सिवनी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नेताओं ने किसानों की आय, उपज के दाम, खाद-बीज की कमी और सरकार की नीतियों पर गंभीर चर्चा की।
जिला कांग्रेस किसान आंदोलन सिवनी के तहत कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है और किसान आज भी सही कीमत तथा खाद-बीज की उपलब्धता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्नदाता खून के आँसू रो रहा है। उन्होंने कहा कि बुवाई के समय बीज उपलब्ध नहीं होता, खाद लेने लाइन में खड़े किसान अधमरे हो जाते हैं, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
[caption id="attachment_38168" align="alignnone" width="1600"] सिवनी जिला कांग्रेस की बैठक — 10 दिसम्बर को विशाल किसान आंदोलन का ऐलान[/caption]
मरावी ने आरोप लगाया कि जब किसानों की उपज खरीदने का समय आता है तो प्रदेश सरकार केन्द्र को चिट्ठी लिखकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर सदैव संघर्षरत रही है।
“किसानों को उनका हक दिलाने और भाजपा सरकार को वादों की याद दिलाने के लिए 10 दिसम्बर 2025 को विशाल किसान आंदोलन किया जाएगा।” — नरेश मरावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु करोसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष (SC प्रकोष्ठ) मनोनीत किए जाने पर शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ता
शिवराम सनोडिया
मोहनसिंह चंदेल
शिव सनोडिया
घनश्याम सनोडिया
बहादुर पटेल
आदित्य मोन्टू भूरा
राजिक अकील
कमलेश सनोडिया
संजय बैस
प्रभातसिंह ठाकुर
तेजसिंह रघुवंशी
विजय उइके
धर्मेन्द्र बघेल
चन्द्रहास सनोडिया
छिदामीलाल भलावी
राजू सनोडिया
हुकुमचंद सनोडिया
सतीश सरयाम
अनीस खान
राजा मुबीन
अन्य उपस्थित कांग्रेसजन
मो. हनीफ खान, मंसाराम चन्द्रवंशी, अयोध्याप्रसाद शरणागत, रंजीत यादव, रामनाथ काकोडिया, दीवान आजम अली, नेम कुमार जैन, सुरेन्द्र साहू, दिलीप रकसेल, अजीजुरहमान बाबा भाई, यशपाल भलावी, ध्रुवनारायण चौधरी, गिडियन टी. सिंह, संजय बघेल, किशोरीलाल कुंजाम, खेलनसिंह राहंगडाले, डालचंद पप्पू पुसाम, गणेश उइके, शिवदीप डहेरिया, धनंजय सिंह, सतेन्द्र बघेल, सरदार सिंह बघेल, कैलाश अवधिया, नन्दू यादव, ठा. जयप्रकाशसिंह परिहार, वसीम रायल, अशफाक खान अश्शू, अंकित सनोडिया, भोजेलाल मर्सकोले, अजय साहू, कृष्णकुमार यादव, श्यामसिंह माली, दयालुसिंह माली, संदीप मातरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन — शिव सनोडिया | आभार — प्रेमचंद भलावी
https://delhiuptodate.com/big-loud-movement-of-farmers-know-what-is-the-whole-controversy/