Wed, 18 Nov 2026 | 12:30:26 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप कोतवाली टीआई सतीश तिवारी लाइन अटैच! पुलिस पर वसूली और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप खाकी कठघरे में! ASP पर गंभीर आरोप, CM तक पहुंचा मामला आंवला नवमी पर शनि मंदिर एवं सूर्य मंदिर में होगा विशेष पूजन-अर्चन पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप कोतवाली टीआई सतीश तिवारी लाइन अटैच! पुलिस पर वसूली और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप खाकी कठघरे में! ASP पर गंभीर आरोप, CM तक पहुंचा मामला आंवला नवमी पर शनि मंदिर एवं सूर्य मंदिर में होगा विशेष पूजन-अर्चन पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी

हमलावर बाघ : पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 17, 2026 11:51 am / Post views : 34

पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत
शेयर करें:

मवेशी लौटे घर, लेकिन जंगल गया युवक नहीं लौटा; सोमवार सुबह मिला क्षत-विक्षत शव

हमलावर बाघ की पहचान के लिए लिया गया DNA सैंपल, जंगल में लगाए जा रहे कैमरे

सिवनी यशो :- पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। कुरई थाना क्षेत्र के खंडासा गांव निवासी योगेश देशमुख रविवार को रोजाना की तरह मवेशी चराने जंगल गया था, लेकिन देर शाम मवेशी तो घर लौट आए, पर योगेश वापस नहीं पहुंचा। परिजनों की चिंता उस समय गहरा गई, जब काफी इंतजार के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन रविवार देर रात तक सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान खंडासा गांव के समीप जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

img-20261116-wa0025-6afbf2739ee22.webp

शव की हालत बेहद भयावह थी। बताया गया है कि उसके दोनों पैर और सिर अलग थे, जबकि शरीर का मध्य हिस्सा भी गायब था। घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर बाघ के हमले में युवक की मौत होने की आशंका जताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक जांच और वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

मवेशी लौटे, युवक का नहीं मिला सुराग

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश देशमुख रविवार को अपने मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गया था। शाम को मवेशी वापस घर पहुंच गए, लेकिन उनके साथ योगेश नहीं लौटा। परिजनों ने पहले उसकी अपने स्तर पर तलाश की और फिर ग्रामीणों तथा वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने जंगल में खोज अभियान चलाया। रात तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर सोमवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान जंगल में योगेश का शव बरामद हुआ।

DNA सैंपल से होगी हमलावर बाघ की पहचान

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) गौरव मिश्रा के अनुसार घटनास्थल पर बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शव से DNA सैंपल भी एकत्रित किए गए हैं। इनकी जांच के माध्यम से हमले में शामिल बाघ की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए घटनास्थल और आसपास के जंगल में कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

इस घटना के बाद खंडासा सहित आसपास के गांवों में भय और चिंता का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने, मवेशियों को चराने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा बाघ की संभावित मौजूदगी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

पेंच के बफर क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और ग्रामीणों के बीच बढ़ते संघर्ष तथा जंगल से लगे गांवों में लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।