Tue, 10 Nov 2026 | 09:08:28 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

संतों का लिया आशीर्वाद : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 10, 2026 02:38 pm / Post views : 3

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद
शेयर करें:

उसरी में पारिवारिक पूजा-अर्चना, पिठैरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण और लखनादौन में जैन समाज के चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव में हुए शामिल

सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार, 10 नवंबर को क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात भी की।

img-20261110-wa0034-6af32c1bf1ddb.webp

उसरी में पारिवारिक पूजा-अर्चना में हुए शामिल

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने दिन की शुरुआत ग्राम उसरी (गोरखपुर) से की। यहां वे अपने कुटुंब परिवार द्वारा आयोजित पारिवारिक पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों एवं परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

पिठैरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण

इसके पश्चात विधायक ग्राम पिठैरा पहुंचे, जहां पूज्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज की पावन उपस्थिति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। उन्होंने संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

img-20261110-wa0030-6af32c407a4d0.webp

लखनादौन में जैन समाज के चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव में सहभागिता

कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक लखनादौन के बाजार प्रांगण पहुंचे, जहां जैन समाज द्वारा पावन मंडल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया था। विधायक ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा परम पूज्य महाराज श्री के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिनभर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विधायक ने पारिवारिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक आयोजनों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें