Thu, 26 Nov 2026 | 09:18:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन बेटी के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कुछ ही समय बाद मां-बेटी दोनों की मौत जबलपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन 260 स्कूलों में मरम्मत के नाम पर खर्च हुई राशि, फिर भी बदहाल शौचालय! डॉ. के. के. चतुर्वेदी और डॉ. एम.सी. सनोडिया ने संविधान की मूल भावना, निर्माण प्रक्रिया और नागरिक कर्तव्यों पर रखे विचार सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन बेटी के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कुछ ही समय बाद मां-बेटी दोनों की मौत जबलपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन 260 स्कूलों में मरम्मत के नाम पर खर्च हुई राशि, फिर भी बदहाल शौचालय! डॉ. के. के. चतुर्वेदी और डॉ. एम.सी. सनोडिया ने संविधान की मूल भावना, निर्माण प्रक्रिया और नागरिक कर्तव्यों पर रखे विचार सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

हृदयविदारक घटना : बेटी के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कुछ ही समय बाद मां-बेटी दोनों की मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 26, 2026 09:01 pm / Post views : 2

बेटी के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कुछ ही समय बाद मां-बेटी दोनों की मौत
शेयर करें:

ट्रक की टक्कर से 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत, बेटी को देखने पहुंची 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम; उगली क्षेत्र की हृदयविदारक घटना

Seoni, 26 November 2026

सिवनी यशो:- जिले के उगली थाना क्षेत्र में गत दिवस एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि बेटी की मौत की खबर सुनकर उसे देखने पहुंची 75 वर्षीय मां का भी निधन हो गया। इस प्रकार एक ही घटना के चलते परिवार में मां और बेटी दोनों की असामयिक मौत हो गई।

गेहूं परिवहन के लिए आ रहे ट्रक ने महिला को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका खेलनबाई मरसकोले (45 वर्ष), निवासी बालाघाट जिला, रिश्तेदारी में उगली थाना क्षेत्र आई हुई थीं। गत दिवस दोपहर के समय महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पंजीकृत ट्रक क्रमांक एमएच 36 एफ 3358 गेहूं परिवहन के लिए आ रहा था। इसी दौरान महिला ट्रक की चपेट में आ गईं। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि खेलनबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिसके चलते चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने पर उगली थाना प्रभारी दयाराम शरणागत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।

ट्रक चालक हिरासत में, परिजनों को मिली 20 हजार की सहायता

पुलिस ने ट्रक चालक नंदकिशोर नागपुरे (45 वर्ष) को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कराया। बताया गया है कि ट्रक मालिक की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये दिए गए। पुलिस ने घटना की जांच के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंची मां ने भी तोड़ा दम

इधर, बालाघाट जिले के ग्राम चिखली निवासी खेलनबाई की 75 वर्षीय मां रामबती उइके को जब बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली तो वे उसे देखने के लिए रघोटोला पहुंचीं। बताया गया है कि बेटी के निधन की खबर से गहरा आघात लगने के बाद उनका भी निधन हो गया। रामबती उइके का अंतिम संस्कार गत दिवस उनके गृह ग्राम चिखली में किया गया।

इस हृदयविदारक घटना से चिखली, चांगोटोला, बालाघाट और उगली क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। एक सड़क दुर्घटना के बाद सामने आई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें