Wed, 25 Nov 2026 | 11:07:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

अटकी फाइलें : प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 10:56 pm / Post views : 2

प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित
शेयर करें:

डेढ़ माह बाद भी पूर्णकालिक सीएमओ की नियुक्ति नहीं, अटकी फाइलें और धीमी पड़ी विकास कार्यों की रफ्तार

Chhindwara, 25 November 2026

छिंदवाड़ा / सौंसर यशो:- नगर पालिका परिषद सौंसर की प्रशासनिक व्यवस्था इन दिनों प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के भरोसे संचालित हो रही है। पूर्व सीएमओ का तबादला हुए करीब डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन अब तक नगर पालिका में किसी स्थायी एवं पूर्णकालिक अधिकारी की पदस्थापना नहीं हो सकी है। इसका असर नगर पालिका के दैनिक कामकाज, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर पड़ने की बात सामने आ रही है।

हैरानी की बात यह है कि सौंसर क्षेत्र सत्ताधारी दल भाजपा के जिला अध्यक्ष और पूर्व स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधियों का गृह एवं कार्यक्षेत्र है। नगर पालिका में भी भाजपा के 15 पार्षदों का पूर्ण बहुमत है। इसके बावजूद नगर पालिका में प्रशासनिक मुखिया का पद लंबे समय से रिक्त बना हुआ है। ऐसे में स्थायी सीएमओ की नियुक्ति नहीं होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर सवाल

पूर्णकालिक सीएमओ की अनुपस्थिति का असर नगर पालिका के आंतरिक प्रशासन और कार्यप्रणाली पर पड़ने की बात कही जा रही है। प्रभारी अधिकारी के पास अन्य जिम्मेदारियां होने के कारण उनके नियमित रूप से नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने की स्थिति बन रही है। इससे कर्मचारियों की निगरानी, विभागीय समन्वय और समय पर कार्यों के निष्पादन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अटकी फाइलें, प्रभावित हो रहे वित्तीय कार्य

सीएमओ की नियमित अनुपस्थिति के चलते जरूरी फाइलों के निराकरण और वित्तीय प्रक्रियाओं में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसका असर नगर पालिका से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले आम नागरिकों पर भी पड़ रहा है। नागरिकों को अपने काम के निराकरण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

स्वीकृत विकास कार्यों की रफ्तार पर असर

नगर में स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। प्रशासनिक मुखिया का पद रिक्त होने और प्रभारी व्यवस्था के चलते निर्णय लेने तथा जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में देरी होने की आशंका है। ऐसे में नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्णकालिक अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

अब सवाल यह है कि जब नगर पालिका में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पूर्ण बहुमत है और क्षेत्र में सत्ताधारी दल के प्रमुख नेता भी सक्रिय हैं, तो फिर डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पूर्णकालिक सीएमओ की नियुक्ति क्यों नहीं हो सकी?

नगरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेकर नगर पालिका की व्यवस्था को नियमित करेगा, ताकि लंबित कार्यों का निराकरण हो और नागरिक सुविधाएं प्रभावित न हों।