Wed, 25 Nov 2026 | 11:04:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 10:44 pm / Post views : 2

ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
शेयर करें:

सिवनी के महिला एवं पुरुष पहलवान ले सकेंगे हिस्सा, 28 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक होगा वजन

Seoni, 25 November 2026

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ इंदौर के निर्देशानुसार सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर 2026 को ग्वालियर में किया जाएगा। जिला एमेच्योर कुश्ती संघ ग्वालियर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष पहलवान विभिन्न वजन वर्गों में अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को मध्यप्रदेश कुश्ती टीम की ओर से राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन राजमहल मैरिज गार्डन, प्रधानमंत्री आवास फेस-12, जलालपुर चौराहे से सागरताल चौराहे के बीच, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी (उत्तर प्रदेश) स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रस्तावित बताया गया है।

सिवनी के पहलवानों से भाग लेने की अपील

जिला एमेच्योर कुश्ती संघ सिवनी के सचिव एडवोकेट रघु ठाकुर ने जिले के समस्त महिला एवं पुरुष पहलवानों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक पहलवान अपना नाम निम्न संपर्क नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।

  • एडवोकेट रघु ठाकुर, सचिव – 9406728895

  • रामायण सिंह पहलवान – 7509445141

  • बेनी शक्रवार पहलवान – 8319746736

  • शिवपाल सिंह ठाकुर – 9522255581

  • घनश्याम सोनवाने – 9575429193

आयु एवं दस्तावेज संबंधी आवश्यक निर्देश

प्रतियोगिता में सामान्य रूप से 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के पहलवान भाग ले सकते हैं। अर्थात जिनकी जन्मतिथि वर्ष 2006 या उससे पहले की है, वे पात्र होंगे। वहीं 18 वर्ष (वर्ष 2008) एवं 19 वर्ष (वर्ष 2007) आयु के पहलवान मेडिकल प्रमाणपत्र एवं पालक की अनुमति के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को मूल आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के दो फोटो तथा आयु सत्यापन के लिए जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज मोबाइल में दिखाने पर मान्य नहीं होंगे। मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पहलवान को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

28 नवंबर को होगा पहलवानों का वजन

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पहलवानों का वजन 28 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लिया जाएगा। मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों के ठहरने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है।

जिला एमेच्योर कुश्ती संघ सिवनी के सचिव एडवोकेट रघु ठाकुर ने जिले के सभी इच्छुक पहलवानों से समय रहते अपना नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर ग्वालियर पहुंचने की अपील की है।