Thu, 26 Nov 2026 | 07:52:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी

सड़क दुर्घटना : सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 26, 2026 02:43 pm / Post views : 37

सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बने विधायक दिनेश राय मुनमुन, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
शेयर करें:

गोरखपुर और घुनई के पास दुर्घटनास्थलों पर रुककर की घायलों की मदद, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज का भी जाना हाल

सिवनी यशो :- जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और मानवीय पहल उस समय सामने आई, जब विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को देखकर अपना वाहन रुकवाया और तत्काल उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने न केवल घटनास्थल पर घायलों की सुध ली, बल्कि एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।

img-20261126-wa0021-6b07f80bcda6e.webp

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर को ग्राम गोरखपुर के समीप फोरलेन सड़क पर मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक दिनेश राय मुनमुन की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायलों की मदद के लिए पहुंचे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने घायलों को अपने वाहन में बैठाया और जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से चर्चा कर तत्काल उपचार प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

इसी दिन ग्राम घुनई (छपारा) के समीप फोरलेन सड़क पर मोटरसाइकिल सवार के डिवाइडर से टकराने की एक अन्य घटना भी सामने आई। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यहां भी अपना वाहन रुकवाकर घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने घायल को उठाकर उसकी कुशलक्षेम पूछी और आवश्यक मदद की। इस दुर्घटना में संबंधित व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं।

img-20261126-wa0009-6b07f822360c0.webp

इसके अतिरिक्त विधायक ने जिला चिकित्सालय सिवनी में उपचार के लिए भर्ती डूंडासिवनी निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मूलचंद तिवारी की धर्मपत्नी से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल मदद के लिए आगे आना और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की पहल जनप्रतिनिधि के मानवीय दायित्व का एक महत्वपूर्ण पक्ष है। विधायक की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि दुर्घटना के समय समय पर मिली सहायता किसी घायल के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष