Thu, 19 Nov 2026 | 03:16:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सात निलंबन, पांच का ठिकाना जबलपुर! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सात निलंबन, पांच का ठिकाना जबलपुर! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन

सिवनी होटल कांड : पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सात निलंबन, पांच का ठिकाना जबलपुर! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 02:27 pm / Post views : 41

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सात निलंबन, पांच का ठिकाना जबलपुर! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
शेयर करें:

ASP और SDOP समेत सात पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, पांच रक्षित केंद्र जबलपुर अटैच; कोतवाली टीआई सतीश तिवारी समेत चार की संबद्धता बदली, विजय बघेल भी जबलपुर भेजे गए

सिवनी यशो :- सिवनी के होटल में ठहरे कपल को गांजा रखकर फंसाने की कथित धमकी देने के मामले ने पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है। वायरल वीडियो से शुरू हुए इस प्रकरण में अब तक सात पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निलंबित सात पुलिसकर्मियों में से पांच को रक्षित केंद्र जबलपुर में अटैच किया गया है। इनमें चार पुलिसकर्मियों की संबद्धता नए आदेश से जबलपुर की गई है, जबकि यातायात प्रभारी विजय बघेल को निलंबन आदेश के साथ ही जबलपुर अटैच किया गया था।

सात निलंबन, पांच जबलपुर अटैच

होटल कांड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले में एएसपी और एसडीओपी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके बाद यातायात प्रभारी विजय बघेल के निलंबन के साथ कुल निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या सात हो गई। विजय बघेल को निलंबन आदेश के साथ ही रक्षित केंद्र जबलपुर में अटैच किया गया था। अब चार अन्य निलंबित पुलिसकर्मियों को भी सिवनी से जबलपुर भेजने का आदेश जारी हुआ है। इस तरह जबलपुर में अटैच किए गए निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या पांच हो गई है।

ADG का आदेश, चार पुलिसकर्मियों की बदली संबद्धता

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सतीश तिवारी, तत्कालीन थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी, प्रधान आरक्षक 200 नवीन तिवारी, आरक्षक चालक 606 कृष्ण परते तथा 8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा की 'बी' कंपनी के आरक्षक 761 सलमान खान को रक्षित केंद्र सिवनी से रक्षित केंद्र जबलपुर में संबद्ध किया गया है।

नक्शे देखें

आदेश में पुलिस अधीक्षक सिवनी को इन चारों निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों की तत्काल रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधितों को नियमानुसार निर्धारित गणनाओं में रक्षित केंद्र जबलपुर में उपस्थित होने को कहा गया है।

होटल में कपल को फंसाने की कथित धमकी से उठा था तूफान

पूरा मामला सिवनी के एक होटल में ठहरे कपल से जुड़ा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर गांजा रखकर कपल को फंसाने की धमकी देने के आरोप सामने आए थे। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकृत प्रवक्ता डीआईजी तरुण नायक ने छह पुलिसकर्मियों के निलंबन और मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देशों की जानकारी दी थी। इसके बाद यातायात प्रभारी विजय बघेल पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई।

नक्शे देखें

अब जांच के नतीजों पर टिकी निगाहें

एक वायरल वीडियो ने सिवनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सात पुलिसकर्मियों का निलंबन और पांच का जबलपुर रक्षित केंद्र में अटैच होना इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, निलंबन को दोष सिद्धि नहीं माना जा सकता। अब निष्पक्ष जांच में सामने आने वाले तथ्यों से तय होगा कि इस पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका थी और आगे किन पर कार्रवाई होती है।

img-20261118-wa0033-6afe0630f3bfe.webp

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष