WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी के शिवदयाल देशमुख को राज्य स्तरीय सहकार सम्मान – दुग्ध संघ में श्रेष्ठ तकनीशियन के रूप में तृतीय स्थान

भोपाल में आयोजित “सहकार से समृद्धि गोष्ठी” में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित, सिवनी जिले का गौरव बढ़ा

Seoni 10 November 2025
सिवनी यशो:- राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल के देवी अहिल्या सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय “सहकार से समृद्धि गोष्ठी” में सिवनी जिले की दुग्ध सहकारी समिति भीमपाठा से जुड़े  शिवदयाल देशमुख को सम्मानित किया गया।
उन्हें उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण और योगदान के लिए मध्यप्रदेश राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

भोपाल में सहकार से समृद्धि गोष्ठी में सिवनी के शिवदयाल देशमुख को सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान करते हुए
सिवनी के शिवदयाल देशमुख को राज्य स्तरीय सहकार सम्मान

यह सम्मान उन्हें दुग्ध संघ से जुड़े सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान (AI) तकनीशियन की श्रेणी में प्राप्त हुआ।

सहकार से समृद्धि गोष्ठी कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री  विश्वास सारंग, प्रबंध संचालक (एमपीसीडीएफ) डॉ. संजय गोवानी, संचालक (पशुपालन एवं डेयरी) डॉ. पी.एस. पटेल, तथा रीजनल हेड (एनडीडीबी) वी. श्रीनिवास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि से सिवनी जिले की दुग्ध सहकारी समितियों और पशुपालन क्षेत्र में कार्यरत युवाओं में उत्साह का माहौल है।   

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2188435

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!