(गोपालगंज से विशेष रिपोर्ट)
Seoni 16 September 2025
सिवनी यशो :- ग्राम पंचायत गोपालगंज की विकासगत समस्याओं को लेकर आज दिनांक 15 सितम्बर से समाजसेवी रंजीत रानू साहू ने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है।
ग्राम गोपालगंज, जो सिवनी विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत मानी जाती है, वहां विकास कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी रहने से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इसी को लेकर साहू ने ग्रामवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
भूख हड़ताल पहले प्रस्तावित थी
रंजीत साहू ने बताया कि वे सितंबर के प्रथम सप्ताह में ही भूख हड़ताल करने वाले थे, किंतु 2 सितंबर को ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 18 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन को स्थगित कर दिया था।
लेकिन वादे के अनुरूप कार्य प्रारंभ न होते देख, उन्होंने अब 15 सितंबर से भूख हड़ताल पुनः शुरू कर दी है।
मुख्य मांगें
हॉस्पिटल कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने।
संगीता अयोध्या के घर से गोकल यादव के घर तक नाली निर्माण।
राधाकृष्ण मंदिर से महावीर मढ़ियां होते हुए दिलीप परते के घर तक नाली निर्माण।
वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में नल-जल योजना एवं सीसी रोड निर्माण।
सुमित अवधिया के घर से हरी मालवी के घर तक नाली निर्माण।
एडीओ कक्ष भूमि सोसाइटी के पास अतिक्रमण हटवाना।
ग्राम गोपालगंज से सिंगोड़ी मार्ग का पक्का निर्माण।
जाफर खान प्रबंधक के नाम से दर्ज शासकीय भूमि को पंचायत सरपंच के नाम ट्रांसफर कराना।
बाद कुमारी रोड स्थित सामुदायिक मंगल भवन को पूर्ण करना।
पूर्व सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं
साहू का कहना है कि उन्होंने पहले ही विभागों को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी कारण उन्हें भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है।
अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत और विकास विभाग इस आंदोलन को किस रूप में लेता है और ग्रामीणों की मांगों को कब तक पूरा करता है।
https://www.drishtiias.com/daily-updates/daily-news-analysis/hunger-strikes-as-a-tool-of-protest



