धर्मसिवनी
Trending

श्री नर्वदेश्वर मंदिर मोतीघाट सिवनी में तृतीय सोमवार को विशेष पूजन और जल अभिषेक किया गया

रुद्राभिषेक, आरती और भजन-कीर्तन से गूंज उठा शिवधाम

Seoni, 28 July 2025
सिवनी यशो :- श्रावण के पावन अवसर पर श्री नर्वदेश्वर मंदिर, मोतीघाट सिवनी में भक्तों द्वारा तृतीय सोमवार को विशेष पूजन-अर्चन और रूद्राभिषेक किया गया।

प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्रित होने लगी और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ शिवलिंग का रूद्राभिषेक कर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़े :-<बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा/p>

पूजा-पाठ के साथ रुद्राभिषेक, आरती एवं भजन-कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया, जिससे पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छा गया। शिवभक्तों की आस्था और उमंग के साथ परिसर धर्ममय बन गया।

यह भी पढ़े :-<हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व/p>

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएँ — जैसे जल व्यवस्था, प्रसाद वितरण, और कतार प्रबंधन की गईं। 

समिति ने अपील की है कि आगामी सोमवारों को भी अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचकर रूद्राभिषेक का धर्म लाभ प्राप्त करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!