सिवनी, 29 जुलाई 2025
गौ माता को ग्राम माता घोषित करने के उद्देश्य से बृज बिहारी सरकार गौमात, सिवनी द्वारा चलाई जा रही 90 दिवसीय गो रक्षा जागरण यात्रा 01 जून 2025 से देश के ग्रामीण अंचलों में सक्रिय रूप से चल रही है। इस अभियान का उद्देश्य 10,000 गांवों तक पहुंचकर समाज में गो संरक्षण को लेकर चेतना और संवेदना का विस्तार करना है।
तीन दिवसीय दिव्य महादरबार का आयोजन
यात्रा के अंतर्गत 29, 30 और 31 जुलाई को बाहुबली लॉन, बारापथर, सिवनी में तीन दिवसीय दिव्य महादरबार का आयोजन हो रहा है, जिसमें पूज्य बृज बिहारी सरकार जी एवं अनिकेत कृष्ण शास्त्री जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
यह भी पढ़े : – हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व
जागरण यात्रा का मूल संदेश — “गौ हत्या बंद हो”
यह जनजागरण यात्रा न केवल धार्मिक जागरूकता का माध्यम है, बल्कि समाज में पशु संरक्षण की भावना को मजबूत करने का प्रयास भी है। आयोजन की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं और जिले के गाँवों तक प्रचार वाहन, पोस्टर और जनसंपर्क माध्यमों से संदेश पहुँचाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-<हर-हर महादेव के जयघोष के साथ संपन्न हुई कांवड़ यात्रा/p>
श्रद्धालुओं के लिए विशेष आग्रह
महादरबार में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे ग्यारह लौंग (बिना फूल वाली) अपने घर से लेकर आएं। यह लौंग धार्मिक विधान के अंतर्गत उपयोग में लाकर समस्याओं के समाधान में सहायक बनेगी।
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी या आयोजन से जुड़ने हेतु संपर्क करें:
मोबाइल नंबर: 6260864950
अंतिम संदेश:
धर्म, संस्कृति और गौ संरक्षण के इस पावन यज्ञ में सभी श्रद्धालु सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
गौ माता की जय • जय जय श्रीराम



