सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति कवि सम्मेलन: भव्य आयोजन 23 फरवरी
अविनाश पांडे होंगे मुख्य अतिथि
सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति कवि सम्मेलन सिवनी में 23 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं से काव्य रस की वर्षा करेंगे।
Seoni 20 February 2026
सिवनी यशो:- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति कवि सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष 23 फरवरी 2026, सोमवार को रात्रि 8:00 बजे से नगर के गांधी चौक, शुक्रवारी बाजार में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति
इस कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि
अविनाश पांडे, महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं अध्यक्ष कवि प्रदीप फाउंडेशन, नागपुर होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
स्वामी श्री बलवंत श्रद्धानंद महाराज, प्रभारी — परमहंस मौनी दादा आश्रम, कुडारी मझगंवा द्वारा की जाएगी।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्री दिवाकर सिंह पटेल, कुलाधिपति — सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही नगर के अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति कवि सम्मेलन में देशभर के कवि करेंगे काव्यपाठ
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिलब्ध कवि अपनी रचनाओं से रसधारा प्रवाहित करेंगे—
-
सुनील समैया — बीना (मंच संचालक)
-
नरेंद्र धड़कन — हास्य, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
-
कुलदीप रंगीला — देवास (मध्यप्रदेश)
-
विवेक शर्मा — ओज, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
-
अकबर ताज — शायर एवं गीतकार, खंडवा (मध्यप्रदेश)
-
श्रीमती सरिता सरोज — श्रृंगार, गोंदिया (महाराष्ट्र)
-
राजेश लोटपोट — हास्य, झालावाड़ (राजस्थान)
-
डॉ. अवनीश पाठक ‘सूर्य’ — ओज
-
विनोद सनोदिया ‘अनजान’ — काव्य पाठ
साहित्य प्रेमियों से सहभागिता का आह्वान
उक्त जानकारी देते हुए सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति मंच के
-
अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल,
-
सचिव सुरेंद्र सिसोदिया (अनुज)
-
एवं संयोजक रमेश श्रीवास्तव ‘चातक’
ने नगर के समस्त साहित्य प्रेमियों, जागरूक नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक महोत्सव को सफल बनाएँ।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/seoni-seoni-news-1545058



