श्री द्वारकाधीश प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: नगर में आज भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा के माध्यम से संपूर्ण नगर धर्ममय वातावरण से ओतप्रोत होगा।
श्री द्वारकाधीश प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: नगर में आज भव्य शोभायात्रा
सिवनी | 22 फरवरी 2026

सिवनी यशो:- द्वारकाधीश शोभायात्रा सिवनी आज नगर में भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में 1000 कलश, झांकियां और संत-महात्मा की उपस्थिति से शोभा यात्रा को अत्यधिक भव्यता मिलेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ मठ मंदिर प्रांगण से दोपहर 01:00 बजे किया जाएगा।

शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु शनिवार को मठ मंदिर परिसर में
आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभायात्रा के मार्ग, स्वरूप एवं
व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती की मार्गदर्शी उपस्थिति
शोभायात्रा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती (द्वारका शारदा पीठ) की
मार्गदर्शी उपस्थिति में संपन्न होगी।
मठ मंदिर में हुई बैठक में आयोजन समिति, नगर के गणमान्य नागरिक,
समाजसेवी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह
भगवान द्वारकाधीश का भव्य स्वागत किया जाएगा।
झांकियों और कलश यात्रा से सजेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा में घंटा-घडिय़ाल, घोड़े, व्यायामशाला दल, कलश यात्रा,
भगवान द्वारकाधीश की भव्य झांकी सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
लगभग 1000 कलश लेकर मातृशक्ति शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य शारदानंद जी,
दंडी स्वामी जी, भागवत कथा व्यास पीठ के संत निर्विकल्प जी सहित
अनेक संत-महात्मा शोभायात्रा में सहभागी रहेंगे।
मंदिर समितियां संभालेंगी व्यवस्थाएं
आयोजन को सफल बनाने में श्री बालरूप हनुमान मंदिर समिति
एवं माता राजराजेश्वर मंदिर समिति की विशेष भूमिका रहेगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ मठ मंदिर प्रांगण से
दोपहर 01:00 बजे किया जाएगा।
नगर के विभिन्न स्थलों पर होगा भव्य स्वागत
शोभायात्रा का पूजन एवं स्वागत मठ मंदिर में मठ महाकाल समिति द्वारा किया जाएगा।
इसके पश्चात मठ स्कूल के सामने राय समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा।
ढीमरी मोहल्ले में विक्रांत दुबे, अनिल कश्यप, शीबू सेंगर, गट्टू दादू सहित
अन्य श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इसके पश्चात संतोष अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल के निवास के सामने,
मारुति मंदिर, दुर्गा मंदिर के सामने
श्यामू शर्मा, मुकेश चीकू सक्सेना, समीर अग्रवाल,
गोलू विजय मिश्रा, पापे चौरसिया, दीपक मेंहदीरत्ता,
मोंटू भूरा कपिल पांडे, सोम पाठक एवं मंदिर समितियों द्वारा स्वागत होगा।
गिरिजा कुंड में स्वर्णकार समाज किशोर सोनी के के ज्वेलर्स एवं समाज के वरिष्ठ जनों सहित
अमित मालू, अंकित मालू, रानी बघेल, अतुल मालू, धीरज भूरा एवं भूरा परिवार
द्वारा शोभायात्रा का अभिनंदन किया जाएगा।
नगरपालिका चौक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पार्षदगण एवं लक्ष्मीनारायण समिति से नरेन्द्र ठाकुर एवं मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा।
शंकर मढिय़ा में संजय बघेल सुनील बघेल एवं मंदिर समिति, महावीर मढिय़ा आशीष अग्रवाल बाबुल मिश्रा,
एवं छिंदवाड़ा चौक में भी विभिन्न परिवारों एवं गणेश मंदिर समिति की ओर से नरेन्द्र टांक, शिव सनोडिया, मुनिया टांक संजू मिश्रा, प्रेमतिवारी द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
21 से 28 फरवरी तक चल रहा धार्मिक आयोजन
उल्लेखनीय है कि 21 से 28 फरवरी तक द्वारकाधीश मंदिर में
राधा-कृष्ण मूर्ति विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है।
वहीं 21 फरवरी से गीता मनीषी
निर्विकल्प स्वरूपजी महाराज के व्यासत्व में
भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हो चुका है।
शोभायात्रा के माध्यम से संपूर्ण नगर धर्ममय वातावरण से ओतप्रोत होगा।
https://livevns.news/state/madhyapradesh/mp-seoni-dwarkadhish-pran-praphp/cid17934894.htm




One Comment