निगम अधिकारियों और ठेकेदार की साठगांठ उजागर
1.65 करोड़ की सड़क एक महीने में ही उखड़ी, कुकड़ा जगत में भ्रष्टाचार की खुली पोल
Chhindwara 25 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कहा जाता है कि “विकास दिखना चाहिए”, लेकिन जब विकास खुद बर्बादी में तब्दील हो जाए तो यह भ्रष्टाचार का जीवंत प्रमाण बन जाता है।
छिंदवाड़ा के कुकड़ा जगत क्षेत्र में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है जहाँ महज़ एक माह पहले बनी 5 मीटर चौड़ी डामर सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
1 करोड़ 65 लाख की सड़क, 30 दिन में बर्बाद
नगर निगम द्वारा बनाए गए इस 1.65 करोड़ के निर्माण कार्य में बिना शोल्डर डाले डामरीकरण किया गया, जिससे सड़क की पकड़ कमजोर रही।
बारिश की कुछ बूँदों और सामान्य यातायात के दबाव में ही डामर की परतें उखड़ने लगीं। नतीजतन लोगों को रोजाना दुर्घटनाओं और आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :-कुर्सी पर बैठे लुटेरे! पंचायत सचिवों को नोटिस, CEO की बड़ी कार्रवाई”
स्थानीय जनता का आरोप — “सिस्टम और ठेकेदार की खुली मिलीभगत”
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ साठगांठ कर घटिया सामग्री का उपयोग किया।
ना तो निर्माण के दौरान गुणवत्ता की निगरानी की गई और ना ही निर्माण प्रक्रिया का सत्यापन हुआ। सब कुछ “कागजों में विकास” बनकर रह गया।
यह भी पढ़े :-<नगरीय प्रशासन विभाग में फेरबदल, अमरवाड़ा सीएमओ छिंदवाड़ा निगम उपायुक्त नियुक्त/p>
जनता की माँग: उच्च स्तरीय जांच और सख़्त कार्यवाही
क्षेत्रवासियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रशासन से यह मांग की है कि इस पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर FIR दर्ज की जाए।
लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो विकास कार्य सिर्फ भ्रष्टाचार का नकाब बनकर रह जाएंगे।
मीडिया को दिखाए गए प्रमाण
स्थानीय निवासियों ने सड़क की उखड़ी परतों, पानी से भरी गड्ढों और सड़क किनारे बिखरी डामर की तस्वीरें पत्रकारों को दिखाईं, जो भ्रष्टाचार की कहानी खुद बयान करती हैं।



