सिवनी
जिसका वाहन है वह सात दिन के अंदर दावा करेेें अन्यथा हो जायेगा राजसात
Seoni 27 March 2025
सिवनी यशो:-प्राधिकृत अधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक बरघाट परियोजना मंडल सिवनी द्वारा परियोजना परिक्षेत्र कान्हीवाडा अंतर्गत आने वाले वनक्षेत्र से वनोपज का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक एमपी 20, सी 6717 वन अपराध प्रकरण क्रमांक 416/15 दिनांक 04 जनवरी 2023 में अज्ञात जप्त की गई है। जिसके राजसात किये जाने की कार्यवाही प्राधिकृत अधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक बरघाट परियोजना मंडल जिला सिवनी में प्रचलित है।
अत: उक्त वाहन के संबंध में जो व्यक्ति दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है वह ज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 07 दिवस के अंदर वैधानिक दस्तावेज के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। यदि कोई पक्षकार उपस्थित नहीं होते हैं तो एक तरफा कार्यवाही करते हुये वाहन राजसात किया जायेगा।



