छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आज कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली

आदिवासियों की जमीन कन्वर्ट करने का छिन्दवाड़ा में बन रहा रिकॉर्ड : नकुलनाथ
मप्र में सर्वाधिक आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को छिन्दवाड़ा में बेची जा रही

Chhindwara 07 May 2025

छिंदवाड़ा यशो:- आदिवासियों की पहचान जल, जंगल व जमीन है। उनकी यह पहचान पूर्णत: सुरक्षित रहे इसके लिए कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने कानून लाया। ताकि आदिवासियों की जमीन, उनके अधिकार, मान व सम्मान बना रहे। आप सभी इस बात के प्रत्याक्षदर्शी है कि जब तक कांग्रेस की सरकार रही तब तक आदिवासियों की जमीन उनके अधिकार किसी ने नहीं छीने। किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार में शासन व प्रशासन भी आदिवासियों पर अत्याचार कर रहा है। उक्त उदगार आज जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धनौरा में आयोजित क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने आगे कहा कि छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय के आस-पास की हजारों एकड़ भूमि गैर आदिवासियों को नियम विरुद्ध बेची जा चुकी है, अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो इसमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे। किन्तु शासन व प्रशासन इस मामले को लेकर गम्भीर नहीं है। उन्होंने भाजपा की वादा खिलाफी याद दिलाते हुए उपस्थित अपार जनसमूह से कहा कि बहनों को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था, किन्तु आज भी 12 सौ रुपए से अधिक नहीं दिए जा रहे, यह छल-कपट समझना होगा।

आज नकुलनाथ नेतृत्व में निकालेगी संविधान बचाओ रैली

धनौरा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने उपस्थित जनसमूह को 8 मई दिन गुरुवार को छिन्दवाड़ा में आयोजित संविधान बचाओ रैली में आमंत्रित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। क्योंकि संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हमारे मौलिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। आयोजित बैठक में धनौरा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button