WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बी.एल.ओ. सहायक नियुक्ति के आदेश के विरोध में ग्राम रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

Chhindwara, November 08, 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संगठन, जनपद पंचायत परासिया के ग्राम रोजगार सहायकों ने बी.एल.ओ. सहायक के रूप में की गई नियुक्तियों के विरोध में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया तथा अनुविभागीय एवं निर्वाचन अधिकारी परासिया को ज्ञापन सौंपा।

📋 आदेश के विरोध में संगठन का रुख

संगठन के प्रतिनिधि बाला सातनकर ने बताया कि हाल ही में जारी आदेश के तहत ग्राम रोजगार सहायकों को निर्वाचन कार्य हेतु बी.एल.ओ. सहायक नियुक्त किया गया है,
जबकि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन मनरेगा योजना के संविदा कर्मी हैं।

रोजगार सहायकों का कहना है कि निर्वाचन कार्य भारत निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई के अधीन आता है, जो पंचायत विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
इसलिए उन्हें निर्वाचन कार्य में लगाना विभागीय मर्यादा के परे है।

⚖️ 2013 के आदेश का हवाला

संगठन ने अपने ज्ञापन में म.प्र. राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल के आदेश क्रमांक 5123/22/स.प्र./13 दिनांक 12 जून 2013 का उल्लेख किया,
जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि –

“ग्राम रोजगार सहायकों को निर्वाचन अथवा अन्य विभागीय कार्यों में संलग्न नहीं किया जाएगा।”

रोजगार सहायकों ने कहा कि-

-बी.एल.ओ. सहायक का कार्य तकनीकी रूप से जटिल और समय-साध्य है

, जिससे उनके मनरेगा एवं पंचायत विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है

और ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति बाधित होती है।

🗣️ संगठन की मांग

संगठन ने सविनय निवेदन किया है कि –

“ग्राम रोजगार सहायकों को या तो उनके मूल विभागीय कार्यों (मनरेगा, पंचायत, ग्रामीण विकास आदि) से मुक्त कर निर्वाचन कार्य में पूर्णकालिक रूप से लगाया जाए,
अथवा उन्हें निर्वाचन कार्य से पूर्णतः मुक्त रखा जाए, ताकि उनके विभागीय दायित्व और ग्रामीण विकास कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।”

🚨 आंदोलन की चेतावनी

रोजगार सहायकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि –

यदि इस विषय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया,
तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन, उच्च स्तरीय निवेदन,

और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

https://watchmanpost.com/user/description/Description_control/news_description/1145

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!