छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

देश और समाज के लिये जिसका समर्पण हो हमें उसका सम्मान करना चाहिये – बाल योगी उमेश नाथ

  1. वाल्मीकि समाज के गौरव को बढ़ा रहे है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

देश और समाज के लिये जिसका समर्पण हो हमें उसका सम्मान करना चाहिये - बाल योगी उमेश नाथ - Seoni News

सिवनी यशो:- धर्म, संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिये जो व्यक्ति अपना पूरे समर्पण के साथ कार्य करता है उस व्यक्ति के प्रति हमारा सम्मान का भाव होना चाहिये । राष्ट्र और हर समाज के साथ वाल्मीकि समाज के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रहे है ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व को स्थायित्व देने के लिये हमें भी पूरा समर्थन देना चाहिये । इस आशय की बात वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर पूज्य गुरूदेव राष्ट्रीय संत एवं राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ ने सिवनी आगमन पर वाल्मीकि समाज एवं अन्य उपस्थित सामाजिकजनों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देश और समाज के लिये जिसका समर्पण हो हमें उसका सम्मान करना चाहिये - बाल योगी उमेश नाथ - Seoni News
राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी तीन दिवसीय प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास के दौरान सिवनी नगर के काली चौक में भाजपा महामंत्री अजय डागोरिया के निवास के समक्ष आयोजित कार्यक्रम उपस्थित हुये और उन्होनें आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये बताया कि हमारे प्राचीन संस्कार है कि हम राष्ट्र, समाज संस्कार और संस्कृति के गौरव के लिये जो कार्य करते है उनका संपूर्ण समाज सम्मान करता है । संत बाल योगी जी ने कहा कि हमारे आराध्य वाल्मीकि ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ में उल्लेख किया है कि भगवान श्रीराम की सेवा में लक्ष्मणजी ने चौदह वर्ष तक त्याग किया और संत समाज की रक्षा की थी । रामचरित मानस में इसी प्रकार त्याग के अनेक उदाहरण है और इस पवित्र ग्रंथ के प्रथम रचियेता हमारे आराध्य वाल्मीकि जी है । इसी प्रकार के कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है देश का सम्मान बढ़ रहा है, जनसमान्य के जीवन को सरल बनाया जा रहा है और वाल्मीकि समाज के लिये यह गौरव का विषय है कि जहाँ भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है वहाँ हमारे आराध्य वाल्मीकि जी का भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है हमारे समाज का गौरव स्थापित करने का कार्य हो रहा ं     https://youtu.be/n3gw_fkFEos?si=1foIq4XLCfe07SYB

श्री बाल योगी जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी मध्यप्रदेश के सागर में भी संत रैदास का भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रख चुके है जिसका मैं स्वयं भी अतिथि रहा हूँ ।
वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर राज्यसभा सांसद श्री उमेश जी ने समस्त वाल्मीकि, रैदास समाज एवं समस्त समाज से कहा कि आज की आवश्यकता है कि देश में मजबूत और सर्वसमाजो को सम्मान देने वाले देश में बंधुत्व भाव को बढ़ावा देने वाले नेतृत्व को स्थायित्व प्रदान करें ।
आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम तिवारी, दिनेश कांगड़े, वार्ड पार्षद साक्षी डोगोरिया एवं भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया ने स्वागत भाषण दिया आभार प्रदर्शन तरूण करोसिया ने किया । कार्यक्रम में दीपक नगपुरे, संजीव मिश्रा, संजय सोनी, अशोक शुक्ला आशीष माना ठाकुर, शुभम राजपूत, विनोद सोनी,आनंद पंजवानी, संतोष पंजवानी, शिव सनोडिया,श्रीमती किरण वाहने, विजय लक्षमी नागोत्रा, भुनेश कुल्हाडे, अरविंद बघेल, अनूप मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र नामदेव, महेश माना ठाकुर,सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button