छिंदवाड़ाधर्मसिवनी

कृष्ण जन्मोत्सव पर महिलाओं ने मनाया नंद के लाल की छठी

भजन–कीर्तन और उल्लास के बीच डोमन गुरु बाबा कृष्ण मंदिर में गूंजे जयकारे

Chhindwara 21 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:-  चौरसिया महिला समिति द्वारा डोमन गुरु बाबा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नंद के लाल की छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और भजन–कीर्तन कर आनंद मनाया।

 कार्यक्रम की विशेषताएँ

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने श्रीकृष्ण भक्ति गीत गाए और नंदलाल के जन्मोत्सव को उल्लास और भक्ति भाव से मनाया। वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

 प्रमुख उपस्थित महिलाएं

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रक्षा मुकेश चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष ज्योति नरेन्द्र चौरसिया सहित किरण, कल्पना, शैलजा, रेनू, वंदना, संगीता, संध्या, स्मिता, आशा, रूचिका, पूजा, शालू, सोविता, मोनिका, कान्ति, माया, अनुरस्ति, प्रगति, काजल, राधा, पिंकी, अलका, सुषमा, सुरेखा, उमा, प्रियंका, संजुला, अनुसुईया, कविता, एकता, छाया, शारदा एवं अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!