🌾 फसल खरीदी से पीछे हटने पर भड़की युवा कांग्रेस
मोहन यादव सरकार ने किसानों से किया वादाखिलाफी — आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा
Seoni 04 November 2025
सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार पर किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला युवा कांग्रेस नेता आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए गए वादों से मुकरकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र से यह साफ हो गया है कि राज्य सरकार अब धान और गेहूं की खरीदी नहीं करेगी। इस निर्णय से पहले से कर्जग्रस्त किसानों की स्थिति और अधिक गंभीर हो जाएगी।
⚠️ “कर्ज का बहाना, किसानों के साथ धोखा”
युवा कांग्रेस नेता भूरा ने आरोप लगाया कि
“प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की मेहनत का मोल देने के बजाय कर्ज का बहाना बना रही है। जब चुनाव आता है तो बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, पर अब फसल खरीदी से हाथ खड़े कर दिए गए हैं।”
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसल धान, गेहूं और मक्का समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से किसान आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं।
💬 “भाजपा ने जनता से विश्वास तोड़ा”
भूरा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और
वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोनों पर हमला करते हुए कहा कि –
दोनों नेताओं ने प्रदेश को भारी कर्ज में डुबो दिया है।
“सरकारी खजाना राजनीतिक आयोजनों में खर्च किया जा रहा है, लेकिन जब किसानों की खरीदी की बात आती है तो कहा जाता है कि पैसे नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को मजबूर कर रही है कि-
वे अपनी फसल व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बेचें।
✊ युवा कांग्रेस की चेतावनी
आदित्य मोन्टू भूरा ने चेतावनी दी कि –
यदि सरकार ने शीघ्र ही धान, गेहूं और मक्का की खरीदी की व्यवस्था नहीं की,
तो युवा कांग्रेस किसान हित में सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद और विधायकों से सवाल पूछा कि —
“क्या भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किए गए किसान वादे भूल गए हैं?”
https://www.bhopalsamachar.com/2025/11/jitu-patwari-fact-check.html



