📰 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एस.पी. कॉन्वेंट स्कूल छींदा में प्रश्नोत्तरी व सम्मान समारोह आयोजित
विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के गठन, इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी रोचक ढंग से दी
Seoni 02 November 2025
सिवनी यशो:- तहसील केवलारी के समीपस्थ एस.पी. कॉन्वेंट स्कूल छींदा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के गठन, इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी रोचक ढंग से दी गई।
विद्यालय के प्रबंध संचालक अजय सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकगण — राजकुमार झारिया, मोहन झारिया, आयशा खान, रुचि राजपूत, सबनम खान, सीमा झारिया, संध्या श्रीधर, आस्था झारिया सहित समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप किया गया।
विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सानंद एवं शैक्षणिक वातावरण में संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा भी दी



