खेलसिवनीहेल्थ

खेलने से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है : विधायक दिनेश राय मुनमुन

फिट इंडिया अभियान अंतर्गत पी.जी. कॉलेज सिवनी में सेमिनार, मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया गया

Seoni 30 August 2025

सिवनी यशो:- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती पर “एक घंटा खेल के मैदान में” अभियान अंतर्गत पीएमश्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) सिवनी में फिट इंडिया अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

मुख्य अतिथि विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ का स्वागत जनभागीदारी समिति पी.जी. कॉलेज के अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय ने किया।

जिला खेल अधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने बताया कि विधायक निधि से कॉलेज के खेल मैदान के विकास हेतु राशि स्वीकृत की गई है,

जिस पर विद्यार्थियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

अपने उद्बोधन में विधायक दिनेश राय ने कहा –
“स्वस्थ शरीर से ही राष्ट्र मजबूत बनता है।

जब शरीर स्वस्थ होगा तभी कार्यक्षमता बढ़ेगी और इसके लिए प्रतिदिन एक घंटा खेल, योग या व्यायाम आवश्यक है।”

सेमिनार में डॉ. पवन वासनिक,  के.सी. बापू राउर और 

देवेन्द्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और मोबाइल युग में घटती शारीरिक गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया।

वक्ताओं ने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग,

डॉ. सविता मसीह,

प्रो. रचना सक्सेना,

श्रीमती अर्चना पाठक सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और खेल विभाग के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

अंत में  के.सी. बापू राउर ने बताया कि 31 अगस्त को सुबह 7:30 बजे मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button