गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: डूण्डासिवनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने 40 से ज्यादा लोगों से की धोखाधड़ी, पुलिस ने जप्त किए महंगे मोबाइल और मोटरसाइकिल
Seoni 30 August 2025
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए डूण्डासिवनी पुलिस ने गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
25 अगस्त 2025 को प्रार्थी प्रदीप कुडापे समेत लगभग 15 लोगों ने थाना डूण्डासिवनी में आवेदन देकर बताया कि नयन डेहरिया, निवासी ग्राम आमोली, ने जिला अस्पताल सिवनी में गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर आवेदकों से करीब 59 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अब तक 40 से 45 लोगों से इसी तरह की ठगी की है, जिससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
जप्त सामग्री
-
दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30 हजार रुपये)
-
एक हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70 हजार रुपये)
-
अन्य दस्तावेज
कुल कीमत – करीब 1 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी
-
नाम: नयन डेहरिया
-
पिता: रामनाथ डेहरिया
-
उम्र: 21 वर्ष
-
निवासी: ग्राम आमोली, जिला सिवनी (म.प्र.)
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, प्रआर सुन्दरश्याम तिवारी, आर. रवि धुर्वे, नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख और कृष्णकुमार भालेकर का सराहनीय योगदान रहा।




One Comment