सिवनी

“स्कूल भवन ही नहीं, गिफ्ट में मिले डेस्क-बेंच का क्या करें?” - टेटमा ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों की गुहार

4 सालों से आवेदन दे रहे ग्रामीण थके, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, कलेक्टर से प्राथमिक शाला भवन निर्माण की मांग

Seoni 30 August 2025

 सिवनी यशो:- बरघाट जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेटमा के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा –
“मैडम जी, जब स्कूल भवन ही नहीं तो गिफ्ट में मिले डेस्क-बेंच का क्या करें?”

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 4 वर्षों से लगातार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद प्राथमिक शाला भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को माध्यमिक विद्यालय भवन में सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक अस्थायी रूप से पढ़ाई करवाई जा रही है।

कम समय के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सांसद, विधायक और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिए लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके और गिफ्ट में मिले डेस्क-बेंच का सही उपयोग हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!