Mon, 23 Nov 2026 | 05:40:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

(one nation one election) एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए माहौल बना रही जिला भाजपा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 25, 2025 05:41 pm / Post views : 339

(one nation one election) एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए माहौल बना रही जिला भाजपा
शेयर करें:

युवाओं को सेमिनार और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर किया जा रहा जागरूक

25 Chhindwara 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे देश मे एक राष्ट्र एक चुनाव के लिये  व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर लोगों को देश मे एक साथ चुनाव  होने के फायदे गिनाये जायेंगे। एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक अलकेश लांबा एवं सहसंयोजक पीयूष शर्मा ने बताया कि बीजेपी की ओर से कॉलेज,विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में  विशेषज्ञ वक्ताओं के माध्यम से सेमिनार एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर स्टूडेंट्स को वन नेशन वन इलेक्शन के प्रति जागरूक किया जायेगा एवं समाज के प्रबुद्धजनों को शामिल कर व्यापक चर्चा का भी आयोजन किया जायेगा तथा आम लोगों की ओर से प्रस्ताव माननीय राष्ट्रपति को भेजने की योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।
बीजेपी की एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुये आज बीजेपी के अभिषेक वर्मा के द्वारा स्थानीय गीता वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक राष्ट्र्र एक चुनाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 120 स्टूडेंट्स ने भाग लिया इसके साथ ही मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित तक्षशिला एकेडमी एवं पवार कोचिंग संस्थान में सेमिनार का आयोजन करके युवा पीढ़ी को इसका महत्व बताया गया जिसमें लगभग 130 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।जिला भाजपा द्वारा इस मुहिम को शीघ्र ही पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा।