राजनीतिसिवनी

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य: नरेश मरावी

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का लगाया आरोप

 Seoni 21 September 2025

सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए नरेश मरावी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार की वोट चोरी से जुड़े मुद्दों को उजागर किया गया है। इसे जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य है।

मरावी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान को जिले के प्रत्येक कांग्रेसजन तक पहुँचाना होगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। उन्होंने सभी मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों से आगामी जिला स्तरीय दौरा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन कांग्रेस नेता एड. शिव सनोडिया ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन पार्टी की रीढ़ हैं और सभी को पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करना होगा।

आभार प्रदर्शन कांग्रेस नेता विष्णु करोसिया ने किया। उन्होंने कहा कि – भाजपा से राष्ट्रहित में मुकाबला कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना आज की आवश्यकता है।

बैठक में घनश्याम सनोडिया,

विजय चौरसिया, 

मदन सक्सेना, विनोद यादव, विजय उइके,

मुबारक खान,देवेंद्र ठाकुर,

योगिता सनोडिया, ललिता बघेल, अनीस खान,

तामसिंह टेम्भरे,

हुकुमचंद सनोडिया,

नितिन डहेरिया,

ध्रुवनारायण चौधरी,

अशोक गोखले,

महेंद्र राठोर,

शिवदीप डहेरिया,

नितिन बघेल,

गोपाल परते सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://www.navjivanindia.com/india/vote-chor-gaddi-chhod-signature-campaign-priyanka-gandhi-said-every-signature-is-as-important-as-the-vote

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button