क्राइमसिवनी

जुआ के फड़ पर कोतवाली पुलिस की रेड, 12 जुआरी गिरफ्तार

15,880 नकदी और 7 मोटरसायकिलें जब्त - थाना प्रभारी सतीश तिवारी की टीम की कार्रवाई

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम नरेला में बड़ी कार्रवाई की।
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम नरेला में दबिश दी गई, जहाँ 12 जुआरी रुपये पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेलते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जब्त सामग्री:

  • नकदी -15,880
  • 7 मोटरसायकिलें (कीमत 2,80,000 लगभग)
  • 52 ताश के पत्ते
  • कुल जप्ती मूल्य -2,95,880

गिरफ्तार जुआरी:

  1. भोपाल सिंह बघेल पिता मोहन सिंह बघेल (39 वर्ष), ग्राम नगझर
  2. हीरा यादव पिता श्यामलाल यादव (32 वर्ष), ग्राम नरेला
  3. विक्रम यादव पिता घसीटा यादव (20 वर्ष), ग्राम नरेला
  4. शुभम साहू पिता संतोष साहू (24 वर्ष), ग्राम नरेला
  5. जयपाल कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा (32 वर्ष), ग्राम नरेला
  6. अभिषेक बर्मन पिता संतोष बर्मन (21 वर्ष), ग्राम नरेला
  7. रामपाल बर्मन पिता सखाराम बर्मन (38 वर्ष), ग्राम नरेला
  8. विनय उइके पिता नंदलाल उइके (22 वर्ष), ग्राम नरेला
  9. नरेन्द्र बघेल पिता रज्जन सिंह बघेल (42 वर्ष), ग्राम नरेला
  10. अनिल बर्मन पिता राधेश्याम बर्मन (37 वर्ष), ग्राम नरेला
  11. देवदास बर्मन पिता कमल सिंह बर्मन (33 वर्ष), ग्राम नरेला
  12. नारायण रजक पिता पूरनलाल रजक (50 वर्ष), रूपचंद नगर भैरोगंज

सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना टीम की सराहनीय भूमिका:

थाना प्रभारी सतीश तिवारी एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

https://www.youtube.com/watch?v=R2QKU3EQVs0

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button