एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल
सिवनी में आयोजित एसआईआर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा— बीएलए-1 और बीएलए-2 सिर्फ सूची भरने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं;
Seoni 20 November 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पं. अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, सिवनी में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है। बीएलए-1 और बीएलए-2 केवल दस्तावेज भरने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं। मतदाता सूचियों को अद्यतन, सटीक और त्रुटिरहित बनाना भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की सफलता की कुंजी: त्रुटि रहित मतदाता सूची
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर केवल एक दल की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा (2028) और लोकसभा चुनाव के परिणाम को निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाली चुनावी आधारशिला है।
मतदाता सूची में क्षुद्र सी गलती भी चुनाव परिणाम बदल सकती है, इसलिए ‘मेरा बूथ–सबसे मजबूत’ की अवधारणा को साकार करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलए-1 एवं बीएलए-2 बूथ स्तर पर जाकर 4 दिसंबर तक त्रुटिरहित और वैध मतदाता सूचियाँ तैयार कर जमा करें।
एसआईआर: केवल तकनीकी नहीं, लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का अभियान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान है।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के पीछे एसआईआर को लागू करने की प्रतिबद्धता और संगठन की सजग भूमिका प्रमुख कारण रहे।
“हमारा लक्ष्य है कि वास्तविक मतदाता मतदान करें और फर्जी मतदाताओं की प्रविष्टियों को समाप्त किया जाए।”
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को उनके अधिकार और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दें, बूथ-स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन करें और समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से समन्वय बनाए रखें।
भाजपा में दायित्व सम्मान नहीं, सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक – खण्डेलवाल
उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित अनुशासित संगठन है।
भाजपा में व्यक्ति नहीं, संगठन सर्वोपरि होता है:
“भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं — सिर्फ दायित्व बदलता है। हर कार्यकर्ता को अपने उत्तरदायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना चाहिए।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु बने।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारें विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं।

भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, आगे होगा और विशाल विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में यह और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकसित भारत का निर्माण करना है।

कांग्रेस नेता संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
कार्यक्रम में सिवनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा —
“भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, एक परिवार है।”
मंदिर दर्शन एवं सेवा यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला सीमा से लेकर कार्यालय तक अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक में विशिष्ट उपस्थितियाँ
इस अवसर पर मंचासीन रहे – सिवनी संगठन प्रभारी अरुण द्विवेदी,
बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी,
सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन,
बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार मंचासीन रहे ।
इसके अतिरिक्त—
पूर्व सांसद गण,
पूर्व जिला अध्यक्षगण,
जिला पदाधिकारी,
जिला पंचायत अध्यक्ष,
नगर पालिका अध्यक्षगण,
एसआईआर बीएलए-1,
जनपद अध्यक्षगण,
तथा समस्त मंडल अध्यक्ष एवं
मंडल प्रभारी गण बैठक में आपेक्षित सभी श्रेणी के पदाधिकारी ससम्मान उपस्थित रहे





