विकसित भारत निर्माण के पथ पर मील का पत्थर है यह बजट – श्रीमती मीना बिसेन
केंद्रीय बजट 2025 पर भाजपा जिला अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
Seoni 01 February 2025
सिवनी यशो-: – केन्द्रीय बजट 2025-26 का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। शनिवार को संसद में पेश किए गए इस बजट को भाजपा ने एक दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक बताया।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्या श्रीमती मीना कहा कि केंद्रीय बजट 2025 एक दूरदर्शी रोडमैप है जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के मार्ग को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का केंद्रीय बजट सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय के साथ ही ‘विकसित भारतÓ निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
श्रीमती मीना बिसेन ने कहा है कि गरीब,मध्यम वर्ग कि चिंता करने वाला यह बजट यथार्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समृद्ध भारत के विजन का आधार है। बजट में सभी वर्ग के हितों को संरक्षित किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में गरीब, युवा,अन्नदाता किसान और महिला वर्ग के उत्थान के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया है।
श्रीमती मीना बिसेन ने कहा है कि बजट में हर वर्ग की चिंता कर गरीब, महिला, किसान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाते हुए ?12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट दी गई है,वही फसलों की उपज बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का शुभारंभ कर किसानों को लाभ पहुंचाकर किसान को समृद्ध बनाने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा है कि इस बजट में गंभीर बीमारी कैंसर से संबंधित 36 प्रकार की मेडिकल दवाइयो को सस्ता किया गया है जिससे कि इस गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीज और परिवार जनों को इलाज में राहत मिलेगी। पूर्ण आशा व विश्वास हैं कि यह बजट विकसित व समृद्ध भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
श्रीमती बिसेन ने आगे कहा कि यह केंद्रीय बजट सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण को दिशा प्रदान करेगा। इसमें महिला, मजदूर, गरीब, किसान, युवा, व्यापारी, कृषि, मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, उद्योग, निवेश और निर्यात समेत सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने दूरदर्शी, विकासोन्मुख और सर्व समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी है ।
यह बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है – विष्णुदत्त शर्मा



