मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

सिद्ध चक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन

राजा श्रीपाल एवं सती रानी मैना सुंदरी ने रचाई सिद्ध चक्र की महान जिनाचरणा

🟡 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन

राजा श्रीपाल एवं सती रानी मैना सुंदरी ने रचाई सिद्ध चक्र की महान जिनाचरणा

जिनाभिषेक, शांतिधारा के साथ ध्वज, अष्ट प्रातिहार्य, अष्ट मंगल द्रव्य एवं
अखंड दीप अर्पण कर विधान मंडल को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया।

Seoni 09 January 2026

सिवनी यशो:- नगर के हृदय स्थल शुक्रवारी बाजार स्थित महावीर वार्ड में
श्री राम मंदिर के बगल वाले प्रांगण में श्रीमति सूरज बाझल परिवार द्वारा
आयोजित सिद्धों की महाराधना श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान
के द्वितीय दिवस का आयोजन विश्व शांति की कामना के साथ किया गया।

🔔 भगवान नेमीनाथ का भव्य महाभिषेक एवं शांतिधारा

वाणी भूषण विधानाचार्य श्री प्रिंस भैया (नागपुर) के कुशल मार्गदर्शन में
श्री मंडल पर विराजित भगवान नेमीनाथ स्वामी का
महाभिषेक,

शांतिधारा,

महाआरती एवं

महापूजन जैसे मांगलिक अनुष्ठान
विधि-विधान से संपन्न कराए गए।

सिद्ध चक्र महामंडल विधान सिवनी में भगवान नेमीनाथ स्वामी की शांतिधारा"
सिवनी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन भगवान नेमीनाथ स्वामी का भव्य महाभिषेक

🌼 अष्टद्रव्य अर्घ्य व अष्ट प्रातिहार्य की प्रतिष्ठा

विधान में सहभागी सभी पात्रों से श्रीजी के सम्मुख
सिद्ध चक्र के अष्टद्रव्य संयुक्त अर्घ्य समर्पित कराए गए।

इस अवसर पर सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं का चयन कर
अष्ट प्रातिहार्य,

अष्ट मंगल द्रव्य एवं मंगल ध्वजाओं
की प्रतिष्ठा कराई गई।

💃 भक्ति में झूमे श्रद्धालु

संगीत मय प्रभु की जिनाचरणा के पावन वातावरण में श्रद्धालुओं ने
अपने हाथों में चंवर,

आरती एवं

अष्टद्रव्य के थाल लेकर

भक्ति भाव में झूमते हुए नृत्य किया।

संपूर्ण प्रांगण जिनेन्द्र भक्ति से सराबोर हो उठा।

📅 11 जनवरी तक प्रतिदिन होगा विधान

11 जनवरी तक प्रतिदिन आयोजित होने वाली इस दिव्यार्चना के पुण्यार्जक
श्रीमति सोयल विवेक बाझल ने अपने संपूर्ण परिवार की ओर से
सभी साधर्मियों से जिनेन्द्र भक्ति की इस
महान दिव्यार्चना में सहभागी बनने
का शुभ अनुरोध किया है।

https://jainworld.jainworld.com/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button